NCERT Class 9 History Chapter 1 MCQ in Hindi – फ्रांसीसी क्रांति के 50+ प्रश्न उत्तर with Answers

NCERT History Class 9 Chapter 1 MCQ in Hindi में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हमने फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution) पाठ से परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले 50+ MCQs with Answers in Hindi दिए हैं। ये सभी प्रश्न NCERT किताब ‘भारत और समकालीन विश्व-1’ के आधार पर बनाए गए हैं, जो आपके SST Exam के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

यहाँ दिए गए सभी प्रश्न CBSE, Bihar Board, JAC Board और अन्य State Boards के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित हैं और हर प्रश्न का सही उत्तर (Answer) भी दिया गया है।इन MCQs को पढ़ने के बाद आप फ्रांसीसी क्रांति से जुड़े हर प्रश्न को आसानी से हल कर पाएंगे। ये प्रश्न न केवल आपकी परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करेंगे, बल्कि आपके इतिहास विषय की समझ को भी मजबूत करेंगे। तो चलिए, इन प्रश्नों को देखते हैं।

1.बास्तील(Bastille) का किला किस शहर में स्थित था?
a. पेरिस
b. कान
c. ल्योन
d. नांत
उत्तर: a. पेरिस

2. बास्तील के जेल से कुल कितने कैदी छुड़ा लिए गए थे?
a. 5
b. 15
c. 7
d. 17
उत्तर: c. 7

3. फ्रांस की क्रांति के समय किस राजवंश का शासन था?
a. टिब्रे
b. लिब्रे
c. बूर्बों
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: c. बूर्बों

4. फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का राजा कौन था?
a. लुई XI
b. लुई XIV
c. लुई XVI
d. लुई XVII
उत्तर: c. लुई XVI

5.सम्राट लुई XVI का विवाह किस देश की राजकुमारी से हुआ?
a. ऑस्ट्रिया
b. इंग्लैण्ड
c. जर्मनी
d. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: a. ऑस्ट्रिया

6.लुई XVI के राज्यारोहण के समय राज्य की स्थिति कैसी थी?
a. राजकोष खाली था।
b. राजकोष भरा हुआ था ।
c. राजकोष आधा भरा हुआ था।
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: a. राजकोष खाली था।

7.वर्साय का महल किस शहर में स्थित था?
a. वर्साय
b. पेरिस
c. कान
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: a. वर्साय

8.अमेरिका किस देश का उपनिवेश था?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. इटली
d. इंग्लैण्ड
उत्तर: d. इंग्लैण्ड

9. लिव्रे किस देश की मुद्रा थी?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. अमेरिका
d. इंग्लैण्ड
उत्तर: a. फ्रांस

10. 18वीं सदी में फ्रांसीसी समाज कितने एस्टेट्स में बंटा हुआ था?
a. पाँच
b. चार
c. तीन
d. आठ
उत्तर: c. तीन

11. फ्रांसीसी सामाज के कौन से लोग कर अदा करते थे ?
a. पहले एस्टेट्स
b. दूसरे एस्टेट्स
c. तीसरे एस्टेट्स
d. सभी एस्टेट्स
उत्तर: c. तीसरे एस्टेट्स

12. 18वीं सदी के फ्रांस में कितने प्रतिशत लोग किसान थे?
a. 40
b. 70
c. 90
d. 95
उत्तर: c. 90

13. इनमें से कौन तृतीय एस्टेट्स में शामिल नहीं था ?
a. पादरी वर्ग
b. बड़े व्यवसायी
c. वकील
d. नौकर
उत्तर: a. पादरी वर्ग

14. निम्नांकित में से किस वर्ग को कुछ विशेषाधिकार जनमना प्राप्त थे ?
a. प्रथम एस्टेट्स
b. द्वितीय एस्टेट्स
c. a एवं b दोनों
d. सभी एस्टेट्स
उत्तर: c. a एवं b दोनों

15. टाइड (धार्मिक कर) को किसानों से वसूलने का अधिकार किसे था ?
a. प्रथम एस्टेट्स
b. द्वितीय एस्टेट्स
c. a एवं b दोनों
d. सभी एस्टेट्स
उत्तर: a. प्रथम एस्टेट्स

16. फ्रांस की मुद्रा लिब्रे को कब समाप्त कर दिया गया था?
a. 1792 ई.
b. 1794 ई.
c. 1796 ई.
d. 1798 ई.
उत्तर: b. 1794 ई.

17. चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला टाइड कर कृषि उपज का कितना हिस्सा लिया जाता था?
a. 1/4 हिस्सा
b. 1/8 हिस्सा
c. 1/10 हिस्सा
d. 1/20 हिस्सा
उत्तर: c. 1/10 हिस्सा

18. टाइल (Taille) कर किसे अदा किया जाता था?
a. पादरी वर्ग
b. कुलीन वर्ग
c. सीधे राज्य को।
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: c. सीधे राज्य को।

19.एक अनाम चित्र में कुलीन व्यक्ति को मकड़ा से तुलना किया गया है, जबकि किसान की तुलना ……
a. मच्छर
b. मक्खी
c. मधुमक्खी
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: b. मक्खी

20. फ्रांस की जनसंख्या 1715 ई. में कितनी थी?
a. 2.3 करोड़
b. 2.8 करोड़
c. 3.2 करोड़
d. 1.3 करोड़
उत्तर: a. 2.3 करोड़

21. 18वीं सदी में एक नए सामाजिक समूह का उदय हुआ जिसे किस नाम से संबोधित किया जाता है ?
a. कुलीन वर्ग
b. पादरी वर्ग
c. मध्य वर्ग
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: c. मध्य वर्ग

22. राजा के दैवी और निरंकुश अधिकारों के सिद्धांत का खंडन किया था ?
a. जॉन लॉक
b. ज्यॉ जाक रूसो
c. मोंतेस्क्यू
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: a. जॉन लॉक

23. जनता और उसके प्रतिनिधियों के बीच एक सामाजिक अनुबंध पर आधारित सरकार का प्रस्ताव, किसने रखा था ?
a. जॉन लॉक
b. रूसो
c. मोंतेस्क्यू
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: b. रूसो

24. ‘स्पिरिट ऑफ द लॉज’ नामक रचना के रचनाकार कौन हैं ?
a. जॉन लॉक
b. रूसो
c. मोंतेस्क्यू
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: c. मोंतेस्क्यू

25. संयुक्त राज्य अमेरिका के कितने उपनिवेशों ने ब्रिटेन से खुद को आजाद घोषित कर दिया था ?
a. 11
b. 12
c. 13
d. 14
उत्तर: c. 13

26. फ्रांस की क्रांति के पूर्व एस्टेट्स जनरल की अंतिम बैठक कब बुलाई गई थी ?
a. 1600 ई.
b. 1608 ई.
c. 1614 ई.
d. 1624 ई.
उत्तर: c. 1614 ई.

27. लुई XVI ने नये करों के प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए एस्टेट्स जनरल की बैठक कब बुलाई?
a. 05 मार्च 1789
b. 15 अप्रैल 1789
c. 05 मई 1789
d. 25 जून 1789
उत्तर: c. 05 मई 1789

28. निम्नांकित में से किसका प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रवेश वर्जित नहीं था ?
a. किसानों
b. औरतों
c. कारीगरों
d. वकीलों
उत्तर: d. वकीलों

29. तृतीय एस्टेट्स का नेतृत्व किनके हाथों में था ?
a. मिराब्यो
b. आबे सिए
c. a और b दोनों।
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर: c. a और b दोनों।

30. ‘तृतीय एस्टेट क्या है?’- शीर्षक से एक पम्पलेट किसने लिखी?
a. मिराब्यो
b. आबे सिए
c. रूसो
d. वाल्टेयर
उत्तर: b. आबे सिए

31. फ्रांस कब संवैधानिक राजतंत्र बन गया?
a. 1789 ई.
b. 1790 ई.
c. 1791 ई.
d. 1792 ई.
उत्तर: c. 1791 ई.

32.नेशनल असेम्बली के चुनाव में मतदाता बनने की आवश्यक योग्यता क्या थी ?
a. 25 वर्ष से अधिक उम्र।
b. कम से कम तीन दिन की मजदूरी के बराबर कर चुकता हो।
c. पुरुष होना चाहिए।
d. सभी आवश्यक थे।
उत्तर: d. सभी आवश्यक थे।

33. ‘टूटी हुई जंजीर’ प्रतीक के क्या मायने थे ?
a. एकता
b. आजादी
c. अज्ञानता
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b. आजादी

34. शाही सत्ता का प्रतीक है –
a. अपनी पूँछ मुँह में लिए साँप।
b. त्रिभुज के अन्दर रोशनी बिखेरती आँख ।
c. राजदण्ड।
d. छड़ों का बर्छीदार गट्ठर।
उत्तर: c. राजदण्ड।

35. फ्रांस का राष्ट्रीय रंग क्या थे ?
a. नीला
b. सफेद
c. लाल
d. सभी
उत्तर: d. सभी

36. नेशनल असेम्बली ने प्रशा एवं ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कब की ?
a. 1792 ई.
b. 1790 ई.
c. 1789 ई.
d. 1794 ई.
उत्तर: c. 1792 ई.

37. रॉजेट दि लाइल द्वारा रचित ‘मार्सिले’ किस देश का राष्ट्रगान है ?
a. ऑस्ट्रिया
b. इंग्लैण्ड
c. जर्मनी
d. फ्रांस
उत्तर: d. फ्रांस

38. जैकोबिन क्लब के सदस्य कौन थे ?
a. छोटे दुकानदार
b. कारीगर
c. दिहाड़ी मजदूर
d. सभी
उत्तर: d. सभी

39. किस वर्ग ने गोदी कामगारों की तरह धारीदार लंबी पतलून पहनने का निर्णय किया था ?
a. कुलीन
b. पादरी
c. जैकोबिन
d. वकील
उत्तर: c. जैकोबिन

40. फ्रांस में ब्रीचेस(घुटन्ना) कौन पहनते थे ?
a. कुलीन
b. पादरी
c. जैकोबिन
d. उपर्युक्त सभी।
उत्तर: a. कुलीन

41. कॉन्वेंट क्या था ?
a. धार्मिक जीवन को समर्पित समूह की इमारत।
b. धार्मिक जीवन को समर्पित मैदान ।
c. राजनीतिक जीवन से सम्बंधित पुस्तक ।
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: a. धार्मिक जीवन को समर्पित समूह की इमारत।

42. ‘सौ कुलॉत’ से आप क्या समझते हैं ?
a. जैकोबिनो को सी कुलॉत के नाम से जाना जाता था ।
b. इसका शाब्दिक अर्थ होता है – बिना घुटने वाले ।
c. सी कुलॉत पुरुष लाल रंग की टोपी भी पहनते थे ।
d. सभी सही है ।
उत्तर: d. सभी सही है ।

43. लुई XVI को किस आरोप में 21 जनवरी 1793 ई. को फाँसी दे दी गई ?
a. हत्या
b. लूट
c. देशद्रोह
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c. देशद्रोह

44. फ्रांस के इतिहास में किस कालखंड को ‘आतंक का युग’ के नाम से जानते हैं ?
a. 1790 ई. से 1792 ई. तक ।
b. 1793 ई. से 1794 ई. तक ।
c. 1793 ई. से 1795 ई. तक।
d. 1794 ई. से 1796 ई. तक।
उत्तर: b. 1793 ई. से 1794 ई. तक ।

45. ‘गिलोटिन’ क्या था ?
a. एक पुस्तक का नाम।
b. खेती करने का मशीन।
c. सिर कलम करने का मशीन।
d. मनोरंजन की वस्तु।
उत्तर: c. सिर कलम करने का मशीन।

46. जैकोबिन सरकार के पतन के बाद सत्ता किनके हाथ में आ गई ?
a. मध्य वर्ग के संपन्न तबके।
b. मध्य वर्ग के कमजोर तबके
c. उच्च वर्ग।
d. निम्न वर्ग।
उत्तर: a. मध्य वर्ग के संपन्न तबके।

47. फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ?
a. 1942 ई.
b. 1946 ई.
c. 1756 ई.
d. 1768 ई.
उत्तर: b. 1946 ई.

48. ओलम्प दे गूज को ‘पुरुष एवं नागरिक अधिकार घोषणा पत्र’ का विरोध करने के कारण कब फाँसी दी गई ?
a. 1793 ई.
b. 1794 ई.
c. 1795 ई.
d. 1796 ई.
उत्तर: a. 1793 ई.

49. फ्रांस के बोर्दे और नान्ते बंदरगाह किस चीज के व्यापार के कारण समृद्ध बन गया था ?
a. मसालें
b. कपड़े
c. दासों
d. अनाज
उत्तर: c. दासों

50. दास व्यापार कब प्रारंभ हुआ ?
a. 16 वीं शताब्दी
b. 17 वीं शताब्दी
c. 18 वीं शताब्दी
d. 19 वीं शताब्दी
उत्तर: b. 17 वीं शताब्दी

51. फ्रांसीसी उपनिवेशों से अंतिम रूप से दास-प्रथा का उन्मूलन कब किया गया ?
a. 1840 ई.
b. 1848 ई.
c. 1844 ई.
d. 1846 ई.
उत्तर: b. 1848 ई.

52. ‘नीग्रो’ शब्द किनके लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
a. एशिया की एक खास जनजाति ।
b. सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में रहने वाले स्थानीय लोग।
c. अरब देशों के खानाबदोश जाति।
d. इनमें से कोई नहीं।।
उत्तर: b. सहारा रेगिस्तान के दक्षिण में रहने वाले स्थानीय लोग।

53. नेपोलियन बोनापार्ट ने खुद को फ्रांस का सम्राट कब घोषित किया था ?
a. 1800 ई.
b. 1802 ई.
c. 1804 ई.
d. 1806 ई.
उत्तर: c. 1804 ई.

54. वॉटरलू का महत्वपूर्ण युद्ध कब हुआ, जिसमें नेपोलियन की हार हुई थी ?
a. 1810 ई.
b. 1815 ई.
c. 1816 ई.
d. 1817 ई.
उत्तर: b. 1815 ई.

55. टीपू सुल्तान और राजा राममोहन राय किस विदेशी क्रांति से सबसे ज्यादा प्रभावित थे ?
a. इंग्लैण्ड की क्रांति
b. रूस की क्रांति
c. अमेरिका की क्रांति
d. फ्रांस की क्रांति
उत्तर: d. फ्रांस की क्रांति

56. 1794 ई. में कन्वेंशन द्वारा फ्रांसीसी उपनिवेशों से दास- मुक्ति का कानून पारित करने के कितने वर्षों बाद नेपोलियन द्वारा दास – प्रथा पुनः प्रारंभ किया गया?
a. पाँच
b. सात
c. आठ
d. दस
उत्तर: d. दस

57. ‘औरत जन्मना स्वतंत्र है और अधिकारों में पुरुष के सामान है’- यह विचार पहली बार किसके घोषणापत्र के माध्यम से रखा गया?
a. ओलम्प दे गूज
b. रूसो
c. वाल्टेयर
d. रोबेस्प्येर
उत्तर: a. ओलम्प दे गूज

58. रोबेस्प्येर को कब गिलोटिन पर चढ़ाया गया ?
a. 1792 ई.
b. 1793 ई.
c. 1794 ई.
d. 1795 ई.
उत्तर: c. 1794 ई.

59. फ्रांस में ढैनी वाली स्त्री किस चीज का मानवीय रूप थी?
a. कानून
b. प्रशासन
c. शिक्षा
d. इनमें से कोई नहीं। ।
उत्तर: a. कानून

60. दास स्वतंत्र होने के बाद किस प्रकार की टोपी पहनते थे?
a. पीला टोपी
b. सफ़ेद टोपी
c. लाल फ्राइजियन टोपी
d. हरे रंग की टोपी
उत्तर: c. लाल फ्राइजियन टोपी

61. 1790 के दशक में निर्मित संविधान के अनुसार किन्हें निष्क्रिय नागरिक कहा गया ?
a. बेरोजगार।
b. ज्यादा सोने वाले ।
c. मतदान से वंचित पुरुष एवं महिलाएँ।
d. इनमें से कोई नहीं। ।
उत्तर: c. मतदान से वंचित पुरुष एवं महिलाएँ।

62.सम्राट की शक्तियों पर अंकुश लगाने और सभी मनुष्यों को मूलभूत अधिकार प्रदान करने के लिए संविधान कब बनाया गया?
a. 1790 ई.
b. 1791 ई.
c. 1792 ई.
d. 1793 ई.
उत्तर: b. 1791 ई.

63. किस विद्वान ने अपनी रचना ‘द स्पिरिट ऑफ द लॉज’ में सरकार के अन्दर विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता विभाजन की बात कही ?
a. वाल्टेयर
b. रूसो
c. मॉन्टेस्क्यू
d. दिदरो
उत्तर: c. मॉन्टेस्क्यू

64. तीसरा एस्टेट का नेतृत्व करने वाले आबे सिए मूलतः क्या थे?
a. कुलीन
b. पादरी
c. किसान
d. जैकोबिन
उत्तर: b. पादरी

65. तीसरे एस्टेट के एक प्रभावशाली नेता मिराब्यो कैसे परिवार से सम्बंधित थे ?
a. कुलीन
b. पादरी
c. किसान
d. मजदूर
उत्तर: a. कुलीन

66. नेशनल असेम्बली ने 4 अगस्त 1789 ई. को कौन सा आदेश पारित किया ?
a. सामंती व्यवस्था का उन्मूलन।
b. धार्मिक कर समाप्त करना ।
c. चर्च के स्वामित्व वाली भूमि जब्त करना।
d. उपर्युक्त सभी।
उत्तर: d. उपर्युक्त सभी।

67. ‘ज्यों पॉल मरा’ नामक पत्रकार ने लामि द पपल में नेशनल असेम्बली द्वारा तैयार संविधान पर कैसी प्रतिक्रिया दी ?
a. प्रशंसा
b. विरोध
c. कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ।
d. समर्थन
उत्तर: b. विरोध

68. गिलोटिन के आविष्कारक कौन थे ?
a. वाल्टेयर
b. रूसो
c. मॉन्टेस्क्यू
d. डॉ. गिलोटिन
उत्तर: d. डॉ. गिलोटिन

69. समता रोटी क्या थी ?
a. सफेद आटे से निर्मित रोटी ।
b. साबुत गेहूँ से बनी बराबरी का प्रतीक रोटी ।
c. सुंदर दिखने वाली रोटी।
d. मीठी रोटी ।
उत्तर: b. साबुत गेहूँ से बनी बराबरी का प्रतीक रोटी ।

70. क्रांति के समय महिलाओं के कितने क्लब अस्तित्व में थे ?
a. 40
b. 50
c. 55
d. 60
उत्तर: d. 60

Leave a Comment